ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

'PM मोदी के बयान से मिर्ची लगी ...', अमित शाह ने पूछा सवाल ... बताएं घोषणा पत्र में संपत्ति सर्वे की बात है या नहीं?

DESK : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर निशाना साधा। अमित शाह ने कल पीएम मोदी के तरफ से कांग्रेस पार्टी को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है। शाह

'PM मोदी के बयान से मिर्ची लगी ...', अमित शाह ने पूछा सवाल ... बताएं घोषणा पत्र में संपत्ति सर्वे की बात है या नहीं?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर निशाना साधा। अमित शाह ने कल पीएम मोदी के तरफ से कांग्रेस पार्टी को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है। शाह ने कहा है कि पीएम मोदी के पास 25 वर्षों का एजेंडा है। वहीं, अमित शाह ने रैली में नक्सलवाद का भी जिक्र किया है। इसके बाद अब एक बार फिर सियासी हलचल तेज है। 


अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी सिर्फ इसलिए मिर्ची लग रही है क्योंकि पीएम मोदी ने कल कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र किया, जिसमें लिखा गया है कि  सभी की संपत्ति का सर्वेक्षण किया जाएगा। पीएम मोदी ने कल कहा था कि सर्वेक्षण क्यों करना है? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इस पर पीएम मोदी से सवाल कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, आदिवासियों और दलितों का नहीं। "


इसके अलावा शाह ने कहा कि अमित शाह ने कहा,"पीएम मोदी ने आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म किया। 250 लोग सरेंडर हुए और मोदी जी ने देशभर से नक्सलवाद को खत्म कर दिया। नक्सलवाद की वजह से आदिवासियों के घर में बिजली नहीं पहुंच रही। बचे नक्सली सरेंडर कर दो वरना लड़ाई का परिणाम आप जानते हो।"


उधर, शाह ने स्वास्थ्य को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया है। अब आगे के लिए मोदी जी की गारंटी है कि 70 वर्ष से अधिक के आयु वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा।  7 अप्रैल, 2024 को हम सबने अपने जीवन का अनुपम दृश्य देखा। 500 वर्षों से टेंट में बैठे रामलला ने अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाया, जहां उनका सूर्यतिलक किया गया।