Bihar News: गाँव में खुलेआम घूम रहा तेंदुआ, लोग डर के साए में जीने को मजबूर; वन विभाग ने शुरू की ट्रैकिंग Bihar Flood: बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार का मजबूत प्लान, 'तटबंध एम्बुलेंस' बनेगा बांध के लिए वरदान Bihar Crime News: देवरिया से बरामद हुआ बिहार की छात्रा का शव, स्कूल बैग छोड़कर हुई थी लापता Asia Cup 2025: बिहार आएगी पाकिस्तान की हॉकी टीम, बुक हुए राजगीर के सारे होटल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम IAS in Bihar: बिहारियों में IAS बनने का क्यों होता है जुनून? जानिए... इसके पीछे का ऐतिहासिक कारण Shubman Gill: सचिन से लेकर विराट तक.. टूटा सबका कीर्तिमान, 269 रनों की पारी खेल गिल ने बनाए 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड Bihar Rain Alert: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफ़ान को लेकर IMD की विशेष चेतावनी जारी BIHAR: सीतामढ़ी में इंटर छात्र को सिर में गोली, हालत नाजुक, आपसी विवाद में चली गोली BIHAR: आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान पूर्व मुखिया ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली Bihar News: बिहार को जल्द मिलेगा चौथा एयरपोर्ट, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया हवाई अड्डा से उड़ान भरने की तैयारी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 29 Nov 2023 11:36:57 AM IST
- फ़ोटो
BHAGALPUR : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो - गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में बिहार में लोग भोजपुरी गानों का भी काफी शोक रखते हैं और इन्हीं गानों के बोल सच होता नजर आता है। भोजपुरी एल्बम में एक गाना है 'पियवा से पहिले हमार रहलू' इस गाने का सही हिंदी अर्थ देखें तो हम कह सकते हैं कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को कह रहा हो की तुम अपने पति से पहले मेरी थी। अब यह गाना उस समय सही होता नजर आया जब एक दुल्हन स्टेज पर वरमाला होने के बाद अपने लवर के साथ फरार हो गई।
दरअसल, पियवा से पहिले हमार रहलू यह भोजपुरी गाना आज सच साबित हो गया है। भागलपुर जिले में एक दुल्हन वरमाला के बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसके बाद मंडप में बवाल शुरू हो गया है। बरातियों को बेरंग होकर वापस लौटना पड़ा। यहां तक कि लड़का पक्ष लड़की पक्षों पर मुकदमा करने तक की बात करने लगे। यह मामला वनगांव खिरीडांर गांव का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ,वनगांव खिरीडांर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद साह के चौथी पुत्री वंदना कुमारी की शादी कजरैली, प्राणपुर गांव के स्व पद्दू साह के कनिष्ठ पुत्र प्रकाश कुमार के साथ तय हुई थी। सोमवार रात्रि को लड़की वाले धूमधाम से शादी की तैयारी में थे। लड़के वाले गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से बरात सजाकर वनगांव पहुंचे। बरातियों का अच्छे से स्वागत भी किया गया। मंच पर वरमाला का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
वहीं, सभी लोगों को भोजन कराकर मंडप में वर एवं वधु के सात फेरों की तैयारी चल रही थी। लेकिन शादी की रश्म शुरू होने के पूर्व दुल्हन गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की नहीं मिली तो लड़के वाले को शंका हुई। लड़के वाले को भनक लग गई कि लड़की किसी प्रेमी संग फरार हो गई है। उसके बाद वधु पक्ष काफी सदमे में है और लड़की की खोजबीन कर रहे हैं। इस बात की चर्चा इलाके में जोरों पर है। बताया जाता है कि वर एवं वधु में फोन पर सोमवार रात्रि बात भी हुई थी, जिसमें लड़का ने लड़की को कहां था कि जल्द उनके दरवाजे पर बारात लेकर आ रहे हैं।