ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

Patna Traffic: पटना में पीक आवर के दौरान भारी व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। सुबह, दोपहर और शाम के व्यस्त समय में ट्रक, हाइवा, पिकअप और कंक्रीट मिक्सचर मशीन समेत भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

Patna Traffic
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Traffic: पटना शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के व्यस्त समय (पीक आवर) में व्यावसायिक भारी वाहन, कंक्रीट मिक्सचर मशीन और अन्य भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक किसी भी भारी व्यावसायिक वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।


पासधारी वाहनों पर भी लागू होगा प्रतिबंध

यातायात पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित समय के दौरान किसी भी पासधारी वाहन को भी पीक आवर में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी चेक पोस्ट को निर्देश दिया गया है कि तय समय में किसी भी व्यावसायिक या भारी वाहन का परिचालन नहीं होने दिया जाए। इस प्रतिबंध के दायरे में पिकअप, ट्रक, हाइवा, ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन मशीन, कंक्रीट मिक्सचर मशीन समेत अन्य भारी वाहन शामिल हैं।


पहले दिन आठ पर कार्रवाई

ट्रैफिक एसपी के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के पहले ही दिन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 8 कंक्रीट मिक्सचर मशीनों समेत कई अन्य भारी वाहनों को पकड़ा। इसके अलावा, सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की गई।


जाम कम करने के लिए अभियान

यातायात पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पीक आवर में सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम करना है, ताकि आम लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके। पुलिस ने वाहन मालिकों और आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में भारी वाहनों का परिचालन न करें और यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता