ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्प

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, खेत जा रहे बुजुर्ग किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: गोपालगंज में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां खेत जाने के दौरान एक साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, खेत जा रहे बुजुर्ग किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के गोपालगंज जिले में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में खेत पर काम करने जा रहे साइकिल सवार 63 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए स्टेट हाईवे-90 को जाम कर दिया.


यह हादसा बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-90 पर पकड़ी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ. मृतक की पहचान दिघवा दीघा टोला गांव निवासी 63 वर्षीय आनंद प्रसाद के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब छह बजे साइकिल से अपने खेत जा रहे थे. इसी दौरान मोहम्मदपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी तेज थी कि आनंद प्रसाद सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं.


घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. हादसे से नाराज लोगों ने कुछ देर के लिए स्टेट हाईवे-90 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया.


इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.