ब्रेकिंग
बिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, 1230 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होगा एग्जाम; जानिए.. पूरा शेड्यूलकौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियतबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, 1230 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होगा एग्जाम; जानिए.. पूरा शेड्यूलकौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियत

Bihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

गांव के हर घर से ₹1200 टैक्स वसूली की खबरों पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि गरीबों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, केवल व्यावसायिक उपयोग करने वालों से शुल्क लिया जाएगा। साथ ही फारबिसगंज एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की.

Bihar News Samrat Choudhary ₹1200 Tax News Bihar Panchayat Tax Bihar Rural Tax Bihar Free Electricity Forbesganj Airport Bihar Government 16th Finance Commission Bihar Latest News
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार में ग्रामीण इलाके में हर घर से 1200 रू लिए जाएंगे. इस खबर के सामने आने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. 1200 रू टैक्स की खबर सुनकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. वे आज अररिया के फारबिसगंज में सहयोग शिविर कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने एक खबर अखबार में पढ़ी. जिसमें कहा गया है कि गांव में ₹1200 लिए जाएंगे. ऐसा कोई बात नहीं है. भारत सरकार ने जरूर कहा है, 15वें वित्त आयोग में बिहार को 20000 करोड़ मिलता था, मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, मोदी जी ने कहा है कि अपने पैर पर खड़े हो, भारत की सरकार जहां पहले 20000 करोड रुपए देती थी, उसे बढ़ाकर 50000 करोड़ रूपया करने का काम किया है. उसमें उन्होंने जरूर कहा है कि आप अपने संसाधन को भी खड़ा करो. जो लोग गांव में कमर्शियल उपयोग करते हैं उनको जरूर हम लोगों ने कहा है. गांव में जो गरीब पक्का घर बनाएगा, उसको सारा टैक्स तो बिहार की सरकार देगी .

टोल टैक्स वसूली पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा 

बिहार की सड़कों पर लिए जाने वाले टॉल टैक्स पर मुख्यमंत्री ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि टोल टैक्स तो लगना ही चाहिए, लेकिन जो परिवार के साथ घूमते हैं उनको नहीं लगेगा. टोल टैक्स पर कोई कंफ्यूजन नहीं है. बिहार सरकार ने अपनी तरफ से जो प्राइवेट गाड़ियां होंगी, उस पर किसी तरह का टोल टैक्स नहीं लगेगा. लेकिन जो कॉमर्शियल गाड़ियां होगी, उस पर टैक्स लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोई वोट दे या ना दे, लेकिन बिहार की सरकार हर परिवार में सवा सौ यूनिट बिजली फ्री देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि दो चीजों से समझौता नहीं. अपराधी और सीमावर्ती इलाके के घुसपैठियों से समझौता नहीं होगा. अपराधी को बिहार से जाना होगा . घुसपैठियों के लिए भी बिहार में कोई जगह नहीं. 

सम्राट चौधरी ने कहा कि फराबिसगंज में एयरपोर्ट को लेकर प्रयास जारी है. अगले वित्तीय वर्ष में यहां पर एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू कर देंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता