ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्ड

Khan Sir Bail Hearing: पटना कोचिंग गोलीकांड मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत पर फैसला अब कल होगा। जिला जज की अदालत ने सुनवाई के दौरान खान सर के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मांगी है।

Bihar Crime News
जमानत याचिका पर पर सुनवाई
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Khan Sir Bail Hearing: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर सुनवाई अब कल होगी। मंगलवार को जिला जज की अदालत में करीब 40 मिनट तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। 



सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। जिला जज ने रौशन आनंद पक्ष की शिकायत के आधार पर खान सर के पुराने आपराधिक इतिहास से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि खान सर का क्रिमिनल रिकॉर्ड हर हाल में अदालत में प्रस्तुत किया जाए।



इस मामले में अगली सुनवाई कल सुबह 10:30 बजे होगी। इसके बाद अदालत जमानत याचिका पर फैसला सुना सकती है। सुनवाई के दौरान जिला जज रूपेश देव ने कहा कि मामला काफी समय से लंबित है और इसका जल्द निपटारा किया जाना चाहिए। अदालत ने सभी पक्षों से प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


फैजल खान उर्फ खान सर के वकील रंजन सिंह ने बताया कि हथियारों के लाइसेंस से जुड़े जो मामले थे उसपर कोर्ट में चर्चा हुई। दो महीना पहले ही लाइसेंस लैप्स हो गया था। रिनूअल के लिए 6 महीने का सामय होता है। इस मामले में आराम से उन्हें बेल मिल सकती है। 


उन्होंने कहा कि कोर्ट ने दोनों पक्ष को कहा है कि जो भी मैटर है उसका डॉक्यूमेंट रखे ताकि याचिका पर जल्द से जल्द फैसला लिया जा सके। कोर्ट ने कल ही सुनवाई की बात कही है। कोर्ट जल्द से जल्द इस मामले को निबटाना चाहता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता