ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, 25 लाख की चरस के साथ स्मगलर अरेस्ट

भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल में SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो चरस बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मैत्री पुल के पास जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत आ रहे एक ई-रिक्शा से करीब 11 किलो चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।



बताया जा रहा है कि एसएसबी की टीम मैत्री पुल के पास नियमित जांच और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रहे ई-रिक्शा पर जवानों को संदेह हुआ। वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखी गई चरस की बड़ी खेप बरामद हुई। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।



डीएसपी मनीष आनंद के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ई-रिक्शा से नेपाल की ओर से चरस लेकर भारत में प्रवेश कर रहा था। कार्रवाई के बाद बरामद चरस और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। 



अब पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की खेप नेपाल में कहां से लाई गई थी और इसे भारत में किसे पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता