ब्रेकिंग
कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी

नक्सलियों ने जमीन कारोबारी को सुनाया मौत का फरमान, माओवादी नेता के नाम से चिपकाया पोस्टर

Bihar Crime News: गयाजी के टिकारी क्षेत्र में जमीन कारोबारी अजय यादव को कथित नक्सली पोस्टर के जरिए मौत की सजा का फरमान सुनाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर में अजय यादव और उनके सहयोगी वीरेंद्र यादव पर जमीन बेचने का आरोप लगाया गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गयाजी के टिकारी थाना क्षेत्र के मरदुआ गांव निवासी जमीन कारोबारी अजय यादव को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से मौत की सजा का फरमान जारी किए जाने का मामला सामने आया है। नक्सलियों ने अजय यादव और उनके सहयोगी व रिश्तेदार वीरेंद्र यादव को भी सजा सुनाए जाने की बात पोस्टर के जरिए कही है।



बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने अजय यादव के पैतृक घर से करीब 15 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में दुल्हा बिगहा नहर के पास पीएनबी के समीप नक्सली पोस्टर चिपकाए हैं। पोस्टर में माओवादियों ने अजय यादव पर जमींदारी की परती जमीन को बेचने का आरोप लगाया है। पोस्टर में कथित तौर पर माओवादी नेता रोहित जी के नाम से फरमान जारी किया गया है।



नक्सलियों की ओर से मौत का फरमान जारी होने की सूचना के बाद अजय यादव काफी भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह थाना पहुंचे और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मामले की निगरानी करने और आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। अजय यादव ने बताया कि वह कोई बड़ा जमीन कारोबारी नहीं हैं। वह छोटी-मोटी जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। नक्सलियों के इस फरमान के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है।



इधर, छटमा पंचायत के मुखिया जोगेंद्र कुमार यादव ने भी घटना पर गहरी चिंता जताई है और प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल नक्सली पोस्टर किसने चिपकाए और इसमें लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता