ब्रेकिंग
अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत

Bihar Crime News: बांका के शंभुगंज में पंचायत के दौरान 45 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। नाली के पानी और कचरा फेंकने के विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन इसी दौरान महिला और पंच के बीच विवाद हो गया...

पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: कहते हैं पंच परमेश्वर होता है… गांव में जब आपसी विवाद बढ़ जाता है या परिवार के बीच कोई झगड़ा होता है तो लोग पंचायत की शरण लेते हैं और पंच के फैसले को मानते हैं. लेकिन जरा सोचिए, जब यही पंच इंसाफ करने के बजाय किसी की जान ले ले तो फिर फरियाद लेकर लोग कहां जाएंगे. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बांका से सामने आया है, जहां पंचायत में विवाद सुलझाने पहुंचे पंच ने ही 45 वर्षीय विधवा महिला की लाठी मारकर हत्या कर दी.


बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर गोयड़ा गांव में रविवार दोपहर नाली का पानी बहाने और कचरा फेंकने को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. इसी पंचायत में पंच की भूमिका निभाने पहुंचे अनिल उपाध्याय का महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि महिला ने पंच को गाली दे दी, जिससे नाराज होकर उसने लाठी से महिला के सिर पर वार कर दिया.


लाठी की चोट लगते ही 45 वर्षीय सुकरी देवी जमीन पर गिर पड़ीं. स्वजन के अनुसार, घटना के बाद उनकी मौत हो गई. सुकरी देवी विधवा थीं और उनके पति की करीब चार साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी.


देवर से चल रहा था नाली और कचरे को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, रामचुआ पंचायत के लखनपुर गोयड़ा गांव निवासी सुकरी देवी का अपने देवर से नाली का पानी बहाने और कचरा फेंकने को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को खत्म कराने के लिए गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचायत की गई थी. पंचायत में वृद्ध पंच अनिल उपाध्याय भी पहुंचे थे.


इसी दौरान किसी बात को लेकर सुकरी देवी और अनिल उपाध्याय के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि महिला ने पंच को गाली दे दी. इसके बाद अनिल उपाध्याय ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद महिला मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई.


पंचायत के दौरान महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आरोपित पंच अनिल उपाध्याय मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की.


पुलिस ने आरोपित पंच की पत्नी और बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. वहीं, फरार अनिल उपाध्याय की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


जिस पंचायत में गांव के विवाद को खत्म करने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए पंच बैठे थे, वहीं एक महिला की जान चली गई. घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भी तरह-तरह की चर्चा है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद के दौरान आखिर क्या हुआ था और महिला पर हमला किस परिस्थिति में किया गया.