ब्रेकिंग
महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश

बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसी

NIA Raid in Bihar: बिहार के मोतिहारी में मानव तस्करी मामले को लेकर NIA ने छापेमारी की है। फेनहारा थाना क्षेत्र में मो. कलामुद्दीन के घर जांच के दौरान मोबाइल जब्त कर पूछताछ की गई। एजेंसी कथित अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

NIA Raid in bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NIA Raid in Bihar: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा मानव तस्करी के एक संगठित नेटवर्क को लेकर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई फेनहारा थाना क्षेत्र के कालूपकर गांव (वार्ड संख्या 2) में की गई, जहां टीम ने मो. कलामुद्दीन के घर पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।



NIA सूत्रों के अनुसार, कलामुद्दीन का नाम एजेंसी के केस RC-10/2024/NIA/DLI में सामने आया है, जो अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। जांच के दौरान NIA की टीम ने कलामुद्दीन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की गई।



मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि कलामुद्दीन विदेश भेजने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और लोगों को कंबोडिया भेजने तथा उनके टिकट की व्यवस्था कराने में उसकी भूमिका रही है। एजेंसी को संदेह है कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था, जिसमें कई राज्यों के लोग शामिल हो सकते हैं।



बताया जा रहा है कि कलामुद्दीन छपरा जिले के सुधीर सिंह नामक व्यक्ति के संपर्क में था, जो इस मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। दोनों मिलकर लोगों को विदेश भेजने की प्रक्रिया को अंजाम देते थे। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि लोगों को रोजगार या अन्य लालच देकर विदेश भेजा जाता था।



NIA ने आगे की जांच के लिए कलामुद्दीन को नोटिस जारी कर 13 तारीख को पटना स्थित कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। एजेंसी इस पूरे मामले में डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और अन्य संदिग्ध कड़ियों को खंगाल रही है। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी NIA टीम के साथ मौजूद रही।


कार्रवाई के बाद गांव में हलचल तेज हो गई है और लोग पूरे मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं। NIA अधिकारियों का कहना है कि यह जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और आगे कई अहम खुलासे हो सकते हैं। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता