ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बाप-बेटे का रिश्ता हुआ तार-तार, बेटे ने पिता को मारी गोली

SAHARSA: सहरसा में पिता-पुत्र का रिश्ता हुआ तार-तार..कलयुगी बेटे ने पिता को गोली मार दी। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहा

बाप-बेटे का रिश्ता हुआ तार-तार,  बेटे ने पिता को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में पिता-पुत्र का रिश्ता हुआ तार-तार..कलयुगी बेटे ने पिता को गोली मार दी। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल अभी वे खतरे से बाहर है। घायल लखीचंद यादव राजवाड़ा टोला के रहने वाले हैं। लखीचंद ने अपने बेटे मनोज यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है।


 बताया कि अवैध शराब का वह धंधा करता है जिसका विरोध करने पर उसने गोली मार दी। हालांकि पिता लखीचंद यादव भी दो बार अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। लखीचंद दो दिन पहले ही जेल से छूटा था। घायल लखीचंद की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे मनोज यादव पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया। 


महिला ने बताया कि जेल में रहने के दौरान उसने जबरदस्ती की थी। जिसके कारण वह मायके चली गई थी। पति के जेल से बाहर निकलने के बाद वह घर लौटी तो पति को यह बात बताया। पिता तब बेटे को समझाने लगे तब मनोज यादव ने उनके पति को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। आरोपी मनोज यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता