ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

PhonePe के जरीये लगाता था लोगों को चूना, 3 साइबर ठग को पुलिस ने दबोचा

JAMUI: जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

PhonePe के जरीये लगाता था लोगों को चूना, 3 साइबर ठग को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस बात की सूचना मिली थी कि चकाई थाना क्षेत्र के नैयवाडीह गांव में रमेश मुर्मू के घर के पास एक मैदान में कई साइबर अपराधी साइबर फ्रॉड करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई।


 जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उनके नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नैयवाडीह गांव से 3 साइबर अपराधियों को दबोचा गया। जिनकी पहचान चकाई थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी रामू कुमार वर्मा, संजय वर्मा और विकास शर्मा के रूप में हुई है। इस दौरान हुबलाल मंडल, गोविंद मंडल, अशोक वर्मा एक एवं एक अन्य अज्ञात अपराधी मौके से फरार हो गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान गिरफ्तार विकास शर्मा एवं रामकुमार वर्मा के पास से एक-एक मोबाइल फोन तथा घटनास्थल से एक लाल रंग का अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।


गिरफ्तार साइबर अपराधी रामकुमार वर्मा के मोबाइल की जांच में पता चला कि अलग-अलग तारीख को विभिन्न खातों एवं यूपीआई के माध्यम से ट्रांजैक्शन किया गया है। इसका डिटेल और स्क्रीनशॉट भी बरामद किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों के द्वारा साइबर फ्रॉड करने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकारी है। 


अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे सुनियोजित तरीके से आम लोगों को प्रलोभन देते हुए फर्जी सीम कार्ड और फर्जी खाता का प्रयोग कर फोन पे के माध्यम से कई लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं। इसे लेकर चकाई थाना में प्राथमिकी भी दर्ज किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी दल में मेरे अलावा चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार के अलावे चकाई थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता