1st Bihar Published by: Updated Tue, 01 Oct 2019 06:52:26 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : नाला रोड के जिस पेट्रोल पंप में आग लगी थी वहां से इस वक्त की ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है। पेट्रोल पंप में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया ह। आग फैलने की सूचना मिलने के साथ ही टारगेट की एक गाड़ी पेट्रोल पंप पहुंची थी और उसने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए आग पर काबू पाया है।
बता दें कि आग लगने मौके पर अफरा तफरी का माहौल है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी. मौके पर कदमकुआं थाना की टीम की टीम भी पहुंची थी. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे. जिनको पुलिस की टीम ने घटनास्थल से दूर हटाया.