ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव, अगले महीने ही होने वाली थी शादी, इलाके में मचा हड़कंप

SUPAUL: सुपौल में सदर थाना स्थित बकौर के चौकीदार विनोद शर्मा की लाश पेड़ से लटकी मिली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। चौकीदार की लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह

पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव, अगले महीने ही होने वाली थी शादी, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में सदर थाना स्थित बकौर के चौकीदार विनोद शर्मा की लाश पेड़ से लटकी मिली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। चौकीदार की लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि चौकीदार की अगले महीने शादी होनी थी। आज दोपहर ही पिता से उसकी बात हुई थी। इस दौरान उसने पिता को बताया था कि वो अभी मंदिर में है।


लेकिन दोपहर खेत पर काम करने जा रही महिलाओं ने रामदत्तपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 4 में कोसी तटबंध से कुछ ही दूरी में एक पेड़ पर लटके चौकीदार की लाश को देखा। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चौकीदार की पहचान विनोद शर्माके रूप में की है। मामला आत्महत्या का है या हत्या का इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता