Hindi News / news / पैक्स चुनाव को लेकर जरुरी खबर, अंतिम चरण की अधिसूचना जारी

पैक्स चुनाव को लेकर जरुरी खबर, अंतिम चरण की अधिसूचना जारी

1st Bihar Published by: Updated Nov 20, 2019, 1:07:31 PM

पैक्स चुनाव को लेकर जरुरी खबर, अंतिम चरण की अधिसूचना जारी

- फ़ोटो

PATNA : पैक्स चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण की अधिसूचना जारी कर दी गई. अंतिम चरण में होने वाले 1059 पैक्स के चुनाव को लेकर राज्य के सभी जिलों में पैक्स के संबंधित प्रखंड कार्यालय से अधिसूचना जारी की गयी है.

बता दें कि पांचवें चरण में होने वाले 1059 पैक्स चुनाव 17 दिसंबर को राज्य के 80 प्रखंडों में होगा. जिसके लिए चार से छह दिसंबर नामांकन किए जाएंगे. 


उसके बाद सात और आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और फिर 10 दिसंबर को नाम वापस लिये जा सकेंगे. सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कैंडिडेट को चुनावचिह्न आवंटित कर दिये जायेंगे.