Hindi News / news / पटना : ताला तोड़ ससुराल में जबरदस्ती घुसी बहू, घंटों चला हाई वोल्टेज...

पटना : ताला तोड़ ससुराल में जबरदस्ती घुसी बहू, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

1st Bihar Published by: Updated Jan 11, 2022, 3:46:58 PM

पटना : ताला तोड़ ससुराल में जबरदस्ती घुसी बहू, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से मामला सामने आया है जहां एक बहू अपने ससुराल के दरवाजे पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा की. उसके बाद ससुराल के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में जबरदस्ती घुस गई. वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन पुलिस को भी बहू को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. 


मामला पटना के फुलवारी शरीफ स्थित बिड़ला कॉलोनी का है. बताया जा रहा है आरा निवासी जूही चौधरी की शादी लगभग साढ़े तीन साल पहले बिड़ला कॉलोनी के अजय चौधरी से हुई थी. जूही का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले 5 लाख रुपए दहेज लाने की मांग करने लगे. दहेज नहीं देने पर ससुराल से निकाल दिया गया. इसके बाद जूही चौधरी ने थाने में मामला दर्ज कराया.


वहीं बहू जूही ने बताया कि उनका मामला कोर्ट में लंबित है. और कोर्ट ने ही उसे ससुराल में रहने का आदेश दिया है. उसने आरोप लगाया कि जब वह ससुराल आई तो देवर ने उनके साथ मारपीट की और घर में घुसने नहीं दिया. और पति अजय चौधरी जयपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. ससुराल वालें घर में घुसने नहीं दिए इसलिए वह ताला तोड़कर घर में घुस गई.