1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Fri, 27 Sep 2019 10:27:01 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है प्रशासिक महकमे से जुड़ी हुई. बिहार के डीजीपी गु[पटेश्वर पांडेय अचानक देर रात पटना एसएसपी पहुंचे हैं. एसएसपी के कार्यालय में राजधानी के कई थानेदारों को बुलाया गया है. इनदिनों बढ़ते अपराध को लेकर चिंतित डीजीपी लॉ एंड आर्डर को दुरस्त करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.
बिहार में इनदिनों अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है. पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. ऐसे में डीजीपी खुद एक्शन मूड में आ गए हैं. देर रात अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे हैं. बहरहाल अभी यह देखना होगा कि इस अहम बैठक में क्या कुछ निकल कर सामने आ रहा है.