ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

पटना-रांची के रेलयात्रियों के लिए है खुशखबरी ; फतुहा के रास्ते कम होने वाली है दूरी, अब घंटों बचेंगे

RANCHI : पटना-रांची के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना से रांची की दूरी अब सिकुड़ जाएगी। फतुहा के रास्ते अब पटना और रांची के यात्रियों को पहले से काफी कम समय में पहुंचना संभव हो सकेगा। न

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : पटना-रांची के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना से रांची की दूरी अब सिकुड़ जाएगी। फतुहा के रास्ते अब पटना और रांची के यात्रियों को पहले से काफी कम समय में पहुंचना संभव हो सकेगा। नये रेल सेक्शन पर निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। पूर्व मध्य रेलवे ( ईसीआर) के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने निर्माण कार्य की समीक्षा की है।


कोडरमा-बरकाकाना सेक्शन के निरीक्षण को पहुंचे ईसीआर के जीएम एलसी त्रिवेदी ने बताया कि इस रेलखंड पर बरकाकाना के बाद टाटीसिल्वे और सांकी स्टेशन के बीच काम काफी जोरों पर चल रहा है और छह महीने में यह रेलखंड रांची तक जुड़ जाएगा।वहीं इस्लामपुर-नटेसर नए रेल सेक्शन पर निर्माण पूरा होते ही रांची से पटना की दूरी कम हो जाएगी। इससे डेढ़-दो घंटे समय की बचत होगी।


जीएम ने बताया कि जल्द ही कोडरमा को तिलैया से जोड़ दिया जाएगा। तिलैया से जुड़ते ही कोडरमा स्टेशन पांच रुटों से सीधा जुड़ जाएगा। अभी वहां से एक लाइन गोमो, दूसरी हजारीबाग टाउन, तीसरी गिरीडीह होते हुए मधुपुर और चौथी गया से जुड़ी हुई है। उन्होनें बताया कि आने वाले दिनों में कोडरमा स्टेशन रेलवे के हब के रूप में स्थापित होगा। जहां से रेलवे के कई रुट आपस में जुड़े होंगे। 

टैग्स