Hindi News / news / पटना पुलिस लाइन में महिला सिपाही का बेटा करता था शराब का धंधा,...

पटना पुलिस लाइन में महिला सिपाही का बेटा करता था शराब का धंधा, लाइन परिसर में ही ग्राहक आकर ले जाते थे शराब

1st Bihar Published by: Updated Jan 15, 2020, 8:30:11 AM

पटना पुलिस लाइन में महिला सिपाही का बेटा करता था शराब का धंधा, लाइन परिसर में ही ग्राहक आकर ले जाते थे शराब

- फ़ोटो

PATNA : जिस पुलिस पर शराबबंदी का जिम्मा है, उसके ही ठिकाने से खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है. ग्राहक पटना पुलिस लाइन परिसर आते हैं और हर रोज शराब ले जाते हैं. 

मंगलवार को लोदिपुर स्थित पटना पुलिस लाइन से पुलिस ने विदेशी शराब की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों तस्कर की पहचान चंदन और नागेंद्र के रुप में हुआ है. चंदन एक महिला सिपाही का बेटा है और पुलिस लाइन में ही रहता है. वहीं नागेंद्र का पुलिस लाइन में ही खटाल है. दोनों के पास से पुलिस न 32 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है. 

खबर के मुताबिक एएसपी को गुप्त सूचना मिली कि पुलिस लाइन में शराब बेचा जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को खटाल के पास से झोले में रखे 32 बोतल शराब को जब्त कर लिया. दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.