ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

PATNA CITY : पटना सिटी के अगमकुआं थाना के हाजत में कैदी की हुई मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बीते सोमवार की देर रात अगमकुआं आरओबी के पास राहगीरों से मोबा

पटना : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA CITY : पटना सिटी के अगमकुआं थाना के हाजत में कैदी की हुई मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  बताया जा रहा है कि मृतक बीते सोमवार की देर रात अगमकुआं आरओबी के पास राहगीरों से मोबाइल छिनतई कर दो अपराधी भाग रहे थे। पुलिस ने पीछा कर एक अपराधी को छीने गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और उसे थाने ला कर पूछताछ की गई थी। 


वही पूछताछ के बाद उसे हाजत में बंद कर दिया गया। जहाँ हाजत में ही उसकी संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जिसके बाद आनन फानन में गिरफ्तार अपराधी को  NMCH अस्पताल पुलिस ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इस खबर की जानकारी मिलते ही परिजन NMCH पहुंचे। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर का रहने वाला 30 वर्षीय रंजीत साहनी के रूप में किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। वही हाजत में बंद कैदी की मौत का बड़ा मामला होने के बाद पुलिस के आलाधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की छान बिन कर रही  है


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता