ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

पटना में शिक्षक के घर पर सेक्स रैकेट का खुलासा, कस्टमर्स को भेजता था लड़कियों की फोटो

PATNA: राजधानी पटना में पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक के घर से सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद दीघा थाने की पुलिस ने राजीवनगर रोड नंबर 23 अमरूदी बगीचा स्थित रिटा

पटना में शिक्षक के घर पर सेक्स रैकेट का खुलासा, कस्टमर्स को भेजता था लड़कियों की फोटो
First Bihar
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक के घर से सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद दीघा थाने की पुलिस ने राजीवनगर रोड नंबर 23 अमरूदी बगीचा स्थित रिटायर्ड शिक्षक मुक्तेश्वर मिश्रा के मकान में रेड कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट सरगना ने मुक्तेश्वर के मकान के ग्राउंड फ्लोर को किराये पर लिया था।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों को वहां से आजाद किया है। वहीं, अरवल जिले के किंजर के रहने वाले 23 साल के विश्वजीत कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह का सरगना मुजफ्फरपुर जिले के नयाटोला मोतीझील का रहने वाला मधुकर सहाय और उसकी तथाकथित पत्नी रूपा है। मामले को लेकर दीघा थानेदार राजकुमार पांडेय से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पुलिस को रूम के अंदर से आपत्तिजनक सामान मिले हैं।


दीघा थानेदार ने बताया कि मधुकर ने तीन महीने पहले यह कहकर उस मकान में किराया लिया था कि वह एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का कर्मी है। हालांकि उसके कारनामे लगातार संदिग्ध महसूस किया जा रहा था। उसके साथ एक महिला भी रहती थी, जिसे उसने अपनी पत्नी बताया था। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली रूपा थी। आरोपी इतना शातिर था कि उसने जान बूझकर अच्छी जगह पर किराये का रूम लिया ताकि किसी को शक़ न हो जाए।


मिली जानकारी के मुताबिक़ लड़कियों को तीन दिन पहले ही पश्चिम बंगाल से पटना लाया गया था। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन लड़कियों को रूपा पटना लेकर आयी थी। उसने 10 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी देने का झांसा दिया था। ये सुनकर दोनों लडकियां पश्चिम बंगाल से पटना आ गई, जहां उनसे धंधे कराये जाने लगे। दोनों लड़कियों ने इस काम के लिए मना कर दिया। ये सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि सेक्स रैकेट सरगना मधुकर हर हफ्ते अलग-अलग लडकियां लेकर आता था और कस्टमर्स को पहले व्हाट्सप्प पर उनकी तस्वीर भेजता था। 


टैग्स