ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

पटना में तेल कारोबारी को मारी गोली, बैग छीनकर भागे अपराधी

PATNA : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां बाइक सवार अपराधियाें ने सरसाें तेल के काराेबारी को गोली मार दी। घटना बुद्धा काॅलाेनी थाना क्षे

पटना में तेल कारोबारी को मारी गोली, बैग छीनकर भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां बाइक सवार अपराधियाें ने सरसाें तेल के काराेबारी को गोली मार दी। घटना  बुद्धा काॅलाेनी थाना क्षेत्र स्थित ललिता रेजेंसी के पास की है। पीड़ित तेल के काराेबारी सुशील सिंघाैलिया के 55 साल के भाई नटवर अगवाल हैं। बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर उनका बैग छीन लिया और बड़ी आसानी से वहां से भाग निकले। 



वारदात के बाद पीड़ित को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी कंडीशन खराब है। जानकारी के मुताबिक़ सिंघाैलिया और उनका परिवार ललिता रजेंसी के फ्लैट नंबर 31 में रहते हैं। एग्जीबिशन राेड में एसके इंटरप्राइजेज के नाम से उनका सरसाें के तेल का काराेबार है। नटवर, भाई का काराेबार देखते हैं। 



सूचना पाकर बुद्धा काॅलाेनी थानेदार निहार भूषण घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। जिस बैग को बदमाशों ने छिना उसमें कैश नहीं था। बैग के केवल एक लंच बाॅक्स और कुछ डॉक्यूमेंट थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।