1st Bihar Published by: Updated Jul 16, 2020, 10:50:12 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में शराबबंदी है. इसके बाद भी शराबबंदी का अलीजामा पहनाने का जिम्मा जिन कंधों पर है वही पुलिसकर्मी अक्सर शराब पीते और शराब तस्कर को संरक्षण देते नजर आते हैं.
ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ का है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में धुत्त टल्ली बीएमपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा बीएमपी जवान जितेंद्र कुमार फुलवारीशरीफ जेल के पास साथियों के साथ हर दिन शराब पीता था.
किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी. बुधवार को एयरपोर्ट थाने को सूचना मिली की बीएमपी जवान अभी भी शराब पी रहा है. जिसके बाद एयरपोर्ट थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शराबी जवान को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए. मेडीकल जांच के बाद जवान को जेल भेज दिया गया है.