Hindi News / news / पटना : पुलिस मुख्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी...

पटना : पुलिस मुख्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, स्पॉट डेथ

1st Bihar Published by: ARYAN SHARMA Updated Dec 12, 2020, 8:21:57 AM

पटना : पुलिस मुख्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, स्पॉट डेथ

- फ़ोटो

PATNA : पुलिस मुख्यालय और शास्त्री नगर थाने से महज कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार कार ने असमय महिला की जान ले ली. काफी देर तक महिला का शव सड़क किनारे ही पड़ा रहा. 

मृतिक महिला की पहचान पूनम देवी के रुप में की गई है. मृतिका के परिजनों ने कहा कि शनिवार की सुबह महिला सड़क किनारे घूम रही थी, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मारी दी. इस हादस में महिला की स्पॉट डेथ हो गई. 

वहीं हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना के समय मौजूद लोंगो ने बताया कि महिला सड़क किनारे से जा रही थी, लेकिन कार की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर सही से गाड़ी नहीं चला रहा था.