ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

पटना में पत्रकार पर चाकू से हमला, पैसे छीनकर अपराधी फरार

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि पटना में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार अनुराग प्रधान को बदमाशों ने चाकू से मार दिया। घटना पाटलिपुत्र

पटना में पत्रकार पर चाकू से हमला, पैसे छीनकर अपराधी फरार
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि पटना में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार अनुराग प्रधान को बदमाशों ने चाकू से मार दिया। घटना पाटलिपुत्र थानांतर्गत मैनपुरा इलाके की है, जहां बुधवार की देर रात रोडरेज के बाद हुए झगड़े में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। तीन बदमाशों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और फिर वहां से भाग निकले। चाकू से हमला के बाद अनुराग घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें पाटलिपुत्र थाने के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


जानकारी के मुताबिक, अनुराग रात के समय अपने मैनपुरा स्थित घर की ओर लौट रहे थे। वन विभाग के ऑफिस के पास पहुंचते ही उनकी भिड़ंत एक बाइक से हुई। हालांकि बाइक पहले से बेतरतीब तरीके से उसी जगह लगी थी। इसी दौरान तीन बदमाश सामने आए और अनुराग से बहस की। देखते ही देखते अपराधी मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान अपराधी ने बायीं ओर छाती के समीप अनुराग को चाकू मार दिया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 


बताया ये भी जा रहा है कि बदमाशों ने अनुराग के पॉकेट में रखे पैसे भी छिन लिए। घटना के बाद पत्रकार अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक इलाज कराया। जब उनकी स्थिति खराब होने लगी तो उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस अपराधियों की खोजबीन में जुटी हुई है।

टैग्स