ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना में मर्डर : युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, विरोध में सड़क जाम

DANAPAUR : राजधानी पटना से खबर आ रही है जहां एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलि

पटना में मर्डर : युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, विरोध में सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DANAPAUR : राजधानी पटना से खबर आ रही है जहां एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची लेकिन पुलिस ने दुसरे थाने का मामला बताकर चली गयी. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग के तकिया पर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.


घटना दानापुर थाना क्षेत्र के अवस्थी घाट निवासी स्व. कृष्ण साव के 27 साल के बेटे विकास कुमार को बीते रात घर से दो युवकों ने बुलाकर ले गये और गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह इमलिया घाट किनारे से युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा. जिसके बाद घटना पर पुलिस पहुंची. लेकिन अकिलपुर थाना क्षेत्र का मामला बताकर चली गयी. जिसके विरोध में मोहल्ले के लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम दिए. जिसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गयी. 


वहीं मृतक की मां उषा देवी ने बताया कि बुधवार की रात करीब दस बजे मोहल्ले के गोलू व चुन्नू बुलाकर ले गए थे और गुरुवार की सुबह इमलिया घाट गंगा नदी किनारे से विकास का शव बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गोलू और चुन्नू ने मेरे पुत्र को गोली मारकर हत्या की है. हत्या करने के बद लाश को गंगा नदी किनारे फेक दिया गया है.