1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 24, 2024, 7:06:06 PM
- फ़ोटो
PATNA: भीषण गर्मी झेल रहे पटना के लोगों को आज राहत मिली है। पटना में सोमवार की शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी तूफान के बीच मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
मानसून की पहली बारीश से प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। पटना में लगातार पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। शाम होते ही पटना में तेज आंधी बारिश शुरू हो गयी।
मौसम विभाग ने पटना में तेज आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात, वर्षा के साथ तेज हवा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने की संभावना है। इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतिक्षा करे।