ब्रेकिंग
Bihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबत

शपथ लेकर पलट जाते हैं नीतीश, जगदा बाबू ने पूछा.. BJP के साथ जाने पर मिट्टी में मिल जानेवाली कसम का क्या हुआ?

PATNA : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर खुद शपथ ली और अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ-साथ तमाम अधिकारियों और सरकारी सेवकों से भी शपथ दिलवाई. नीतीश के फैसले पर आ

शपथ लेकर पलट जाते हैं नीतीश, जगदा बाबू ने पूछा.. BJP के साथ जाने पर मिट्टी में मिल जानेवाली कसम का क्या हुआ?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर खुद शपथ ली और अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ-साथ तमाम अधिकारियों और सरकारी सेवकों से भी शपथ दिलवाई. नीतीश के फैसले पर आरजेडी ने सवाल खड़े कर दिए हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार की शपथ का कोई भरोसा नहीं. विधानसभा जैसी संवैधानिक संस्था के अंदर इस बात की शपथ ली थी कि वह मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. जगदा बाबू ने पूछा कि नीतीश कुमार के इस शपथ का अब क्या हुआ?


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज के कार्यक्रम को केवल दिखावा करार देते हुए कहा कि सरकार शराबबंदी के मोर्चे पर बुरी तरह से विफल रही है और अब नीतीश कुमार केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि शराबबंदी पर जब एक बार शपथ ली जा चुकी है तो बार बार इसे लेने की जरूरत क्यों पड़ रही. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने जब मिट्टी में मिल जाने वाली कसम खाई थी तब लोगों को लगा था कि वह बीजेपी के साथ कभी नहीं जाएंगे. लेकिन पलटी मार कर वह बीजेपी के साथ चले गए.

टैग्स