ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पटना में डबल मर्डर से सनसनी: शादी समारोह में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, दूल्हे के भाई और जीजा की मौत, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

PATNA: राजधानी पटना में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है। दानापुर में खगौल रोड स्थित रुद्र मैरिज हॉल में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने शादी समारोह के दौरान दूल्हे के चेचर भाई और ब

पटना में डबल मर्डर से सनसनी: शादी समारोह में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, दूल्हे के भाई और जीजा की मौत, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है। दानापुर में खगौल रोड स्थित रुद्र मैरिज हॉल में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने शादी समारोह के दौरान दूल्हे के चेचर भाई और बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त मैरिज हॉल के अंदर जयमाला चल रहा था। इस दौरान चार बाइक पर सवार 8 बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी।


बताया जा रहा है कि पटना से सटे दानापुर के खगौल में बीती रात शादी थी। इस दौरान एक अनजान शख्स शादी समारोह में घुस गया। वह ना तो बाराती पक्ष से था ना तो लड़की पक्ष का ही था। बारात में डांस करने के दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ उसकी बहस हो गई। इसके बाद वह देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह शख्स आठ लोगों के साथ लेकर वापस लौटा। वरमाला की रस्म हो रही थी, तभी हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए।


गोलीबारी की इस घटना में जमुई के मलयपुर के रहने वाले अशोक सिंह के बेटे गोल्डन सिंह और सर्वेन्द्र सिंह उर्फ श्रवण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बराम दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुजेज को खंगाल रही है। गोलीबारी में जिन दो लोगों की मौत हो गई है वह आपस में चचेरे जीजा-साला बताए जा रहे हैं।


दरअसल,शुक्रवार की रात जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी तूने सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह उर्फ रोशन की बारात दानापुर आई थी। खगौल के मैरिज हॉल रूद्र मैरिज हॉल में शादी होनी थी। खगौल के मुस्ताफुर स्थित रुद्र मैरिज हॉल में शादी हो रही थी, तभी सुबह के तीन बजे गोली चली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। लड़का और लड़की पक्ष दोनों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता