ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप, दुकान खोलने जा रहा था पान दुकानदार, बदमाशों ने मार दी गोली

PATNA : बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला राजधा

पटना में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप, दुकान खोलने जा रहा था पान दुकानदार, बदमाशों ने मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने पटना साहिब स्टेशन के पास दिनदहाड़े एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नेहरू टोला निवासी पान दुकानदार उपेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक उपेन्द्र सिंह अपनी दुकान खोलने के लिए पटना साहिब स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी।


जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों आनन-फानन में उपेन्द्र सिंह को इलाज के लिए NMCH लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आपसी विवाद को हत्या का कारण बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता