ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पटना में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े एक युवक से 9 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी दिनदहाड़े

पटना में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े एक युवक से 9 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी दिनदहाड़े 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना राजधानी पटना के सिटी इलाके की है, जहां बाईपास थाना क्षेत्र के जल्ला वाले हनुमान मंदिर के पास बेख़ौफ़ बदमाशों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि एक शख्स रुपये लेकर कहीं जा रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधी हथियार भिड़ाकर उससे 9 लाख रुपये लूट लिए और पैसे लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद युवक ने काफी शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब रहें. 


इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची संबंधित थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता