Hindi News / news / पटना में डेंगू का कहर : 2 हजार से ज्यादा मरीज, सरकार ने...

पटना में डेंगू का कहर : 2 हजार से ज्यादा मरीज, सरकार ने डेंगू से मौत को नकारा

1st Bihar Published by: Updated Oct 18, 2019, 6:43:09 AM

पटना में डेंगू का कहर : 2 हजार से ज्यादा मरीज, सरकार ने डेंगू से मौत को नकारा

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पटना में डेंगू के मरीजों की संख्या 2000 के पार पहुंच गई है। आनंदपुरी इलाके में डेंगू की वजह से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। नारायणश्री अपार्टमेंट में रहने वाले उमेश कुमार की मौत डेंगू की वजह से हुई है जबकि सरकार ने पटना में डेंगू की वजह से किसी की भी मौत होने की बात को सिरे से खारिज किया है। 


राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक डेंगू के कारण किसी भी मौत को सिरे से खारिज किया है। विभाग ने लोगों के लिए डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी की है। वहीं राज्य में डेंगू को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से गठित 5 सदस्य टीम ने गुरुवार को एनएमसीएच का दौरा किया। डॉक्टरों की टीम ने एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


डेंगू के कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आईजीआईएमएस के चार डॉक्टरों को भी डेंगू ने अपने चपेट में ले लिया है। राजधानी का लगभग हर मोहल्ला डेंगू के चपेट में है सबसे बुरा हाल उन्हीं इलाकों का है जिनसे होकर खुले नाले गुजरते हैं।