1st Bihar Published by: Updated Jul 18, 2020, 7:34:07 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. शुक्रवार को बिहार में रिकॉर्ड 1700 से अधिक मरीज मिले, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 हजार हो गई है.
वहीं पटना एम्स में शुक्रवार को फुलवारी शरीफ की रहने वाली 11 साल की मासूम सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई. फुलवारीशरीफ की रहने वाली बच्ची की मौत की खबर सुनते ही इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. फुलवारीशरीफ इलाके में यह कोरोना से पहली मौत है. बता दें कि फुलवारीशरीफ इलाके में तेजी से कोरोना फैल रहा है.
बताया जा रहा है कि 11 साल की मासूम को 16 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत बेहद क्रिटिकल थी. अस्पताल लाए जाने के अगले दिन ही बच्ची की मौत हो गई. इसके अलवा शुक्रवार को पटना एम्स में कटिहार और बेगूसराय के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई.