ब्रेकिंग
Bihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबत

बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, शीतकालीन सत्र की रणनीति पर हो रही है चर्चा

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहाँ बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र को लेकर बीजेपी के विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर

बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, शीतकालीन सत्र की रणनीति पर हो रही है चर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहाँ बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र को लेकर बीजेपी के विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष संजय जयसवाल भी मौजूद हैं. साथ में दोनो डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी सहित तमाम विधायक और विधान पार्षद शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में शीतकालीन सत्र की रणनीति पर चर्चा हो रही है.

बताया जा रहा है कि नीति आयोग की रिपोर्ट सहित शराबबंदी को लेकर सदन में जो चर्चा हुई है उन बातों को लेकर आगे की रणनीति पर बैठक में चर्चा हो रही है. आज जिस तरह से सदन के अंदर शराब की खाली बोतल मिली, उसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ. बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने खुद उस जगह पर पहुंचकर अवलोकन किया. इसके अलावा जिन अन्य मुद्दों पर सदन में चर्चा हुई है, उसके बारे में भी मंथन हो रही है. साथ ही आगे की रणनीति भी बन रही है.

टैग्स