ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना में भुट्टा बेच रही महिला पर कसाई ने किया जानलेवा हमला, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भुट्टा बेच रही बुजुर्ग महिला पर एक मटन बेचने वाले कसाई ने जानलेवा हमला कर दिया। पटना के आईजीएमएस के सामने ही बुजुर्ग महि

पटना में भुट्टा बेच रही महिला पर कसाई ने किया जानलेवा हमला, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भुट्टा बेच रही बुजुर्ग महिला पर एक मटन बेचने वाले कसाई ने जानलेवा हमला कर दिया। पटना के आईजीएमएस के सामने ही बुजुर्ग महिला भुट्टा बेचती है। जहां पास के ही एक कसाई ने खस्सी काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। वही बीच बचाव करने गये लोगों पर भी कसाई ने हमला बोल दिया।  


आनन-फानन में बुजुर्ग महिला को लेकर स्थानीय आईजीएमएस पहुंचे हैं जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बेली रोड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पीलर नंबर 63 के पास हंगामा मचाने लगे। इस दौरान लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। 


बुजुर्ग महिला और उसे बचाने आए लोगों पर हुए हमले से गुस्साएं स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने बेली रोड को जामकर आगजनी भी की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल लोगों को शांत कराने में जुटी है। हालांकि लोग आरोपी को गिरफ्तार करने और उस पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हैं।