ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना के ये इलाका, बालू माफिया के बीच गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगने की खबर, तीन पोकलेन को भी जलाया

PATNA: बिहार में बालू को लेकर गोलीबारी का मामला कोई नया नहीं है, आए दिन बालू घाटों पर वर्चस्व को लेकर बंदूकें गरजती रहती हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आया है,

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना के ये इलाका, बालू माफिया के बीच गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगने की खबर, तीन पोकलेन को भी जलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बालू को लेकर गोलीबारी का मामला कोई नया नहीं है, आए दिन बालू घाटों पर वर्चस्व को लेकर बंदूकें गरजती रहती हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आया है, जहां अमनाबाद बालू घाट पर एक बार फिर वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में तीन लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर हुई कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। बालू माफिया को दो गुटों में हुई गोलीबारी के दौरान बालू खनन में लगी तीन पोकलेन मशीनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या मे पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालांकि इससे पहले पटना, सारण और भोजपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।


बता दें कि बिहटा थाना क्षेत्र स्थित अहमदाबाद बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती है। इससे पहले भी कई बार अमनाबाद घाट पर गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं और अबतक कई लोगों की जान भी वर्चस्व की लड़ाई में जा चुकी है बावजूद इसके अबतक सरकार और पुलिस प्रशासन ने इसका स्थाई समाधान नहीं निकाला है।