पटना में बड़ा हादसा, नाला रोड स्थित पेट्रोल पंप में लगी आग

1st Bihar Published by: Updated Tue, 01 Oct 2019 06:25:49 PM IST

पटना में बड़ा हादसा, नाला रोड स्थित पेट्रोल पंप में लगी आग

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दिनकर गोलंबर स्थित पेट्रोल पंप में भीषण आग लगी है। नाला रोड इलाके में या पेट्रोल पंप है। बताया जा रहा है कि इस पेट्रोल पंप से लगातार पेट्रोल का रिसाव हो रहा था और अब आग लगने की खबर है। 

आग लगने  मौके पर अफरा तफरी का माहौल है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। मौके पर जिला प्रशासन की टीम भी पहुंच चुकी है। लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया जा रहा है. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक अचानक ब्लास्ट करने से आग लगी है। बताया जाए रहा है कि आग कैसे लगी अबतक इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि कोई भी वरीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। आसपास के लोगों में काफी दहशत है. इलाके में फर्नीचर की दुकानें बंद की जा रही हैं।