पटना में आक्रोशित लोगों ने नीतीश कुमार को घेरा, जमकर की नारेबाजी

1st Bihar Published by: Updated Tue, 01 Oct 2019 08:47:01 PM IST

पटना में आक्रोशित लोगों ने नीतीश कुमार को घेरा, जमकर की नारेबाजी

- फ़ोटो

PATNA : पटना के जलजमाव का जायजा लेने निकले सीएम नीतीश को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. आक्रोशित लोगों ने कई जगहों पर सीएम का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सैदपुर संप हाउस के निरीक्षण के बाद रामपुर नहर की ओर जा रहे थे. तभी रास्ते में आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे. अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को समझा बुझाकर सीएम को वहां से निकाला.

वापसी में सैदपुर संप हाउस के आगे आक्रोशित लोगों की भीड़ ने फिर से मुख्यमंत्री के काफिले को घेर लिया हैं. आक्रोशित लोग पटना में तबाही के लिए सरकार को जिम्मेवार बता रहे हैं. खबर लिखे जाने तक अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं.