Hindi News / news / कोटा-पटना एक्सप्रेस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

कोटा-पटना एक्सप्रेस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

1st Bihar Published by: Updated Oct 14, 2019, 3:40:16 PM

कोटा-पटना एक्सप्रेस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से  जहां कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि गाडी यार्ड में लगी हुई थी. तभी अचानक से उसमें आग लग  गई. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में रेलकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी. 


ट्रेन नंबर 13237/13238 पटना-कोटा/कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कानपुर और आगरा होते हुए जाती है. बताया जा रहा है कि गाड़ी यार्ड में लगी हुई थी. तभी यह घटना हुई. हालांकि दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया.


यार्ड में लगी ट्रेन में आग कैसे लगी. इसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है. स्थिति अबतक स्पष्ट नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि रेलवे को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.