Hindi News / news / पटना के सारे स्कूल बंद, ठंड के कारण डीएम ने जारी किया आदेश

पटना के सारे स्कूल बंद, ठंड के कारण डीएम ने जारी किया आदेश

1st Bihar Published by: Updated Dec 27, 2019, 4:01:57 PM

पटना के सारे स्कूल बंद, ठंड के कारण डीएम ने जारी किया आदेश

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. बढ़ती शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने यह फैसला लिया है. 


पटना जिलाधिकारी कुमार रवि की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेंगे. इससे पहले ठंड को देखते हुए डीएम ने स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया था.