ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

पटना के बड़े अस्पताल के नाम पर ठगी, गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी

PATNA : पटना के रुबन अस्पताल से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल एक शख्स को अपने पिता को अस्पताल ले जाना था। इसके लिये उसने गूगल का सहारा लिया। उसने रुबन अस्पताल का नंबर सर्च किया, जिसमें उसे य

पटना के बड़े अस्पताल के नाम पर ठगी, गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के रुबन अस्पताल से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल एक शख्स को अपने पिता को अस्पताल ले जाना था। इसके लिये उसने गूगल का सहारा लिया। उसने रुबन अस्पताल का नंबर सर्च किया, जिसमें उसे ये नंबर 7947139579 दिखा। गूगल से नंबर लेकर उसने फ़ोन लगा दिया। उसके बाद शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसके होश उड़ गये। 


पीड़ित पाटलिपुत्र कॉलोनी का रहने वाला संजय कुमार उपाध्याय है। अपने पिता को रुबन हॉस्पिटल में दिखाने के लिए उसने गूगल पर नंबर सर्च किया। उसने सोचा था कि वह फ़ोन कर ऑनलाइन नंबर लगा देगा, लेकिन युवक के साथ धोखाधड़ी हो गया। जब उसने गूगल से मिले नंबर पर फोन किया तो फोन रिसीव करने वाले ने खुद को रूबन अस्पताल का स्टाफ बताया। उसने कहा कि उनके मोबाइल पर एसएमएस से एक फोन नंबर जाएगा, उसी पर बात कर नंबर लगा लें। 


कुछ ही देर में 9382490183 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को रूबन अस्पताल का स्टाफ बताया। उसने संजय से शुल्क के तौर पर 50 रूपये की मांग की। इसके बाद शातिर ने संजय से उनके एटीएम कार्ड का डिटेल ले लिया। संजय फोन पर ही थे कि उनके खाते से पहली बार में 15111 रुपए और दूसरी बार में 35786 रुपए उड़ा लिए गए।

टैग्स