Hindi News / news / पटना के 2 सिटी एसपी को हुआ कोरोना, पुलिस महकमे में हड़कंप

पटना के 2 सिटी एसपी को हुआ कोरोना, पुलिस महकमे में हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Jul 15, 2020, 7:28:46 AM

पटना के 2 सिटी एसपी को हुआ कोरोना, पुलिस महकमे में हड़कंप

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. अब तक कुल 18 हजार 853 लोग कोरोना की जद में आ गए हैं.वहीं कोरोना का संक्रमण पुलिस महकमे के अधिकारियों तक फैलना शुरू हो गया है. 

मंगलवार को पटना के दो सिटी एसपी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.  पटना सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार और सिटी एसपी वेस्ट अशोक मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

जिला प्राशासन और सिविल सर्जन की रिपोर्ट में दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि की है.  दो वरीय अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद अब इनके संपर्क में आए लोगों के ट्रेस किया जा रहा है. इनसे संपर्क में आए कर्मियों की भी जांच कराई जाएगी और इन्हें क्वारंटाइन में रहना होगा. बताया गया है कि संक्रमित पाए गए इन दोनों अधिकारियों की ओर से हाल ही में दो बड़ी घटनाओं को लेकर खुलासा किया गया था, इस दौरान प्रेस काॉन्फ्रेंस में कई पत्रकार शामिल हुए थे.