1st Bihar Published by: Updated Sep 05, 2022, 3:01:16 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना में एक महिला की उस वक्त होश उड़ गई, जब उसे एक अंजान कॉल आया कि आपका पति दूसरी लड़की के साथ रूम में है। पत्नी बिना देर किए तुरंत बताए गए लोकेशन पर पहुंच गई। जब उसने कमरे का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रूम में उसका पति एक लड़की के साथ था और वहां शराब की पार्टी चल रही थी।
पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पति उसे ही डांटने लग गया। हद तो तब हो गई जब पति उस लड़की के सामने ही पत्नी के साथ मारपीट पर उतर आया। पत्नी को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। उसने सीधे पुलिस को फ़ोन मिला दिया और अपनी आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित पति जयकांत है, जो अक्सर अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने जाता था। वहां दोनों की शराब पार्टी भी चलती थी। पत्नी विरोध करती तो पति उसके साथ मारपीट किया करता था। शनिवार को पत्नी ने पति को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।