ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों न

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के बारे की गली स्थित "दिरापर" इलाके की है। 


नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान मो.साबिर पिता मो. टुन्नू के रूप में हुई है जो मुकबारपुर, गोरैया स्थान का रहने वाला है। साबिर चौक पर मनिहारी दुकान में काम करता था। वह घर से खाना खाकर दुकान जा रहा था। इसी दौरान दीरापर तिराहे के पास गुटखा दुकान पर अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया और गर्दन में गोली मार दी गई। साबिर के पिता मो टुन्नू नगर निगम में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने घटनास्थल से हथियार बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


पुलिस का कहना है कि मृतक के करीबियों ने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक दिरापर इलाके में खड़ा था तभी गोली मार दी गयी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए NMCH ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। युवक की हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही इलाके में लगे CCTV फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। 


गौरतलब है कि 13 अप्रैल दिन बुधवार को खाजेकला थाना क्षेत्र के पादरी की हवेली के पास स्कूटी सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिलीप कुमार साह के बेटे अमन कुमार को गोलियों से भून डाला था। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। अभी इस घटना के सप्ताह भर भी नहीं हुए थे कि आज फिर पटना सिटी के बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। पटना सिटी में एक के बाद एक हत्या की हो रही वारदात से इलाके के लोग भी काफी दहशत में हैं।


पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता