ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना सिटी में नहीं थम रही आपराधिक घटनाएं..दो गुटों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति को लगी गोली

PATNA CITY: पटना सिटी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के लोहा के पुल स्थित बेलदार टोला का है जहां दो पक्षों के बी

पटना सिटी में नहीं थम रही आपराधिक घटनाएं..दो गुटों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के लोहा के पुल स्थित बेलदार टोला का है जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 


घायल को आनन-फानन में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। 


घायल युवक की पहचान मेहंदीगंज निवासी रामदेव चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामदेव चौहान ,राजू चौधरी, मनिया चौधरी और प्रमोद कुमार महतो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और विवाद बढ़ते ही गोलीबारी होने लगी। जिसमे रामदेव चौहान के पैर में गोली लग गयी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। 


जिसे परिजनों ने इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान पर राजू चौधरी, मनिया चौधरी और प्रमोद कुमार महतो के खिलाफ थाने में हत्या करने की साजिश का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता