ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना सिटी में फिर एक युवक को मारी गोली, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला चौक थाना क्षेत्र के दिरापर इलाके की है जहां हथियारबंद अपराधि

पटना सिटी में फिर एक युवक को मारी गोली, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला चौक थाना क्षेत्र के दिरापर इलाके की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। 


आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पहले से ही इलाके के लोग हो रही हत्या की वारदात से डरे सहमें हैं। 


आज फिर अपराधियों ने पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। युवक को गोली मारे जाने की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। 


पटना सिटी में एक के बाद एक हत्या की हो रही वारदात से इलाके के लोग भी परेशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता