ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

पटना सिटी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पटना सिटी से एक और आपराधिक घटना सामने आई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के शिव घाट के पास दो बदमाशों गंगा तट

पटना सिटी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पटना सिटी से एक और आपराधिक घटना सामने आई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के शिव घाट के पास दो बदमाशों गंगा तट के पास बालू की रेत पर एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी बड़ी आसानी से भाग निकले। 



इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि दो अपराधियो ने युवक को पहले घेर लिया और चाकू गोदकर इसकी हत्या कर दी। 



मौके पर पहुंची पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि युवक की हत्या किसने की और इसके पीछे का कारण क्या है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। खबर सुनते ही परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता