ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

पटना और बक्सर में एसटीएफ की कार्यवाई, कई अपराधियों को दबोचा

PATNA : एसटीएफ ने आज पटना और बक्सर जिले में कार्रवाई करते हुए कई अपराधियों को धर दबोचा है. पटना में एसटीएफ की तरफ से की गई कार्रवाई में कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इन

पटना और बक्सर में एसटीएफ की कार्यवाई, कई अपराधियों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एसटीएफ ने आज पटना और बक्सर जिले में कार्रवाई करते हुए कई अपराधियों को धर दबोचा है. पटना में एसटीएफ की तरफ से की गई कार्रवाई में कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी की गिरफ्तारी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर की गई है. एसटीएफ ने इस दौरान एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन भी किया है और यहां से बड़ी तादाद में हथियार भी बरामद किए गए हैं.


एसटीएफ ने दीदारगंज में जिस मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है वहां से 10 की संख्या में बने हुए देसी पिस्टल और 14 की संख्या में अर्ध निर्मित देसी पिस्टल बरामद किये हैं. इसके साथ ही 20 मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. एसटीएफ ने इस कार्रवाई में जिन अपराधियों को दबोचा है उनमें मुंगेर के रहने वाले चार अपराधी शामिल हैं, जबकि गौरीचक के रहने वाला राजा कुमार और विनोद राम भी एसटीएफ की पकड़ में आए हैं. 


एक अन्य बड़ी कार्यवाही में एसटीएफ ने बक्सर पुलिस के साथ नवानगर में कार्यवाही करते हुए हथियार तस्कर ध्रुव तिवारी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से हैंड ग्रेनेड और राइफल बरामद किए गए हैं. ध्रुव तिवारी की गिरफ्तारी बक्सर जिले के कुरान सराय थाना इलाके से हुई है.

टैग्स