ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

पटना AIIMS में बंपर बहाली, 280 पदों के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

PATNA : पटना एम्स में कई पदों पर वैकेंसी निकली है. स्टोर कीपर से लेकर जूनियर वार्डन तक के 280 पदों पर बहाली होनी है. मिली जानकारी के अनुसार, 200 नर्सिंग ऑफिसर के पद भी शामिल हैं. इ

पटना AIIMS में बंपर बहाली, 280 पदों के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना एम्स में कई पदों पर वैकेंसी निकली है. स्टोर कीपर से लेकर जूनियर वार्डन तक के 280 पदों पर बहाली होनी है. मिली जानकारी के अनुसार, 200 नर्सिंग ऑफिसर के पद भी शामिल हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. पटना AIIMS में आवेदन की प्रक्रिया एक नवंबर शुरू की जाएगी. अभ्यर्थी 30 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं.


पटना AIIMS में निकाली गई भर्ती में सबसे अधिक 200 पद नर्सिंग ऑफिसर के हैं. इसके अलावा 10 पद स्टोर कीपर, 1 पद असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, 4 पद जूनियर इंजीनियर, 1 पद लीगल असिस्टेंट, 3 पद मेडिको सोशल वर्कर, 8 पद सैनिटरी इंस्पेक्टर ग्रेड-2, 16 पद स्टेनोग्राफर, 16 पद जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, 25 पद स्टोर कीपर कम क्लर्क और 6 पद जूनियर वार्डन के शामिल हैं.


इसके अलावा एम्स ने नॉन फैकेल्टी वर्ग पर भर्ती को लेकर तैयारी की है. इसमें स्टोर कीपर, असिस्टेट एडमिनिस्टेटिव, जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट, नर्सिंग ऑफिसर, सैनिटरी इंस्पेक्टर, मेडिकल सोशल वर्कर, जूनियर वार्डेन सहित कुल 280 पद शामिल हैं. इसमें आवेदन शुल्क 1200 और 1500 रुपए रखा गया है. 


जनरल और OBC की श्रेणी में आने वाले कैंडीडेट्स को 1500 रुपए जबकि SC-ST, महिला और EWS श्रेणी के कैंडीडेट्स को 1200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है.


किस पद के लिए क्या होगी योग्यता

  • स्टोर कीपर पद के लिए आवेदक के पास इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, स्टैटिक्स में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए.
  • जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदक के पास सिविल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कम से कम होना चाहिए.
  • लीगल असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएट होने के साथ लीगल प्रैक्टिशनर के असिस्टेंट के रूप में तीन साल तक काम करने का अनुभव होना चाहिए.
  • नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए B.Sc. नर्सिंग होना आवश्यक है.
  • मेडिको सोशल वर्कर के पद पर आवेदन के लिए मेडिकल सोशल वर्क में स्पेशलाइजेशन के साथ MA, MSW कोर्स करना आवश्यक है.
  • सैनिटरी इंस्पेक्टर ग्रेड-2 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ सैनिटरी इंस्पेक्टर के कोर्स का प्रमाण होना चाहिए.
  • स्टेनोग्राफर, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने वालों के पास 12वीं पास होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए.
  • स्टोर कीपर कम क्लर्क पद के लिए ग्रेजुएट होना आवश्यक है.
  • जूनियर वार्डन के लिए आवेदन करने वालों के पास 10वीं पास होने का प्रमाण होना चाहिए. 
टैग्स