ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार

दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 32 यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग में बस पूरी तरह जल गई। नोएडा के सेक्टर-150 में हुई अगलगी की इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। सेक्टर-150 के पास दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी करीब 32 यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 


आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए अपना सामान बस में ही छोड़ देना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण अगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


दिल्ली के लाल किले से मुजफ्फरपुर के लिए निकली थी बस

पुलिस ने बताया कि बस का रजिस्ट्रेशन नंबर BR28P3433 है, जो बीएसएस कूल-कूल जमूना ट्रेवल्र्स की थी। जो दिल्ली के लाल किले से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई थी। तभी अचानक नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सेक्टर-150 के पास एक्सप्रेसवे पर बस में आग लग गई।


आग लगते ही ड्राइवर और खलासी ने यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल हो सका।


 हालांकि अगलगी की इस घटना में पूरी बस जलकर खाक हो गयी। बस में आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ड्राईवर और खलासी के साथ-साथ यात्रियों से पूछताछ कर रही है, और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 


जलती हुई बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बस को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि पिछले महीने भी दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में भीषण आग लगी थी। इस घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक यात्रियों को बचा लिया गया था। 


टैग्स